9 सालों में कामकाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का भरोसा जीता : अश्विनी चौबे

0

– केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान चलाया

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार पर जो विश्वास जताया था, बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कामकाज से उस भरोसे को सही साबित किया है। ये 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। इन नौ सालों में गरीब और देश की स्थिति मजबूत हुई। देश का दुनिया में मान बढ़ा है।

swatva

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे गुरुवार को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने सभी को बक्सर किला मैदान में शुक्रवार दोपहर 12:00 से आयोजित जनसभा में आने का निमंत्रण भी दिया।

उन्होंने कहा कि देश के साथ बक्सर भी कंधे से कंधा मिला विकास में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है। मोदी सरकार ने देश में अर्थव्यवस्था को टेक्नोलॉजी से जोड़ा और आज देश में एक डिजिटल क्रांति आई हुई है। देश का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर है और भारत सबसे तेजी से बढ़ती पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ा रहे है। भारत की विदेश नीति का परिणाम है कि आज भारत की ताकत का लोहा दुनिया के देश मान रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ इज्जतघर बनाकर महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या को हल किया और उन्हें सम्मान देने का काम किया है। उज्जवला योजना से महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। कोविड संकट में मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देना शुरू किया। आयुष्मान योजना में प्रत्येक गरीब व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा चुके हैं। देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है, जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेगी।

किसान सम्मान निधि देकर गरीब किसानों का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनका लाभ देश और बिहार की जनता ले रही है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने पुराने समय से चली आ रही अयोध्या में राम मंदिर की समस्या को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया है, तो वहीं देश के धार्मिक, सांस्कृतिक वैभव को नई ऊंचाइयां दी हैं।

रक्षा उत्पादन में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। पहले हम रक्षा उपकरणों को दूसरे देशों से खरीदते थे, लेकिन अब निर्यात कर रहे हैं। आजादी के अमृतकाल में देश को नया संसद भवन मिला है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तेजी से हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इन नौ सालों में बक्सर की भी तस्वीर बदली है। पटना बक्सर एक्सप्रेस का निर्माण हुआ। गंगा पर पुल बना। चौसा में पावर प्लांट जैसे कई परियोजनाएं भविष्य में बक्सर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

जनसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा करेंगे शिरकत

किला मैदान बक्सर में आयोजित जनसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह, स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आदि प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

स्थानीय प्रशासन को दिया निर्देश

बक्सर संसदीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को ब्रह्मपुर के सिमरी मंडल में केशोपुर घाट पर आए दिन डूबने से लोगों की मौत होने की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि जो खतरनाक घाट है, वहाँ घेरा बंदी करके, खतरे का बोर्ड लगाए। ताकि जानमाल का नुकसान न हो।

शोक संतप्त परिजनों से मिले उन्हें ढांढस बंधाया

क्षेत्र भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमरी निवासी मुन्ना तिवारी के घर पहुंच उन्हें ढांढस बंधाया। हाल ही में उनके बेटे एवं भतीजे का विगत कुछ दिनों पहले गंगा नदी में डुबने मौत हो गई थी। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्लहपुर निवासी किशुन सिंह के बेटे के आसमयिक निधन पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने दुख व्यक्त किया। शोक संतप्त परिजनों से मिले उन्हें ढांढस बंधाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here