नदी में डूबने से युवती की मौत

0

बहास पंचायत के कैथवलिया निवासी ब्रजकिशोर सहनी का 13 वर्षीय पुत्री रुनचुन कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई है। वो गुरुवार की शाम को घर के समीप सिकरहना नदी की ओर स्नान करने गयी थी। वहीं पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में चली गयी और डूब गई गई।

(चम्परण ब्यूरो)

मोतिहारी। सुगौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सिकरहना नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उतरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया निवासी ब्रजकिशोर सहनी का 13 वर्षीय पुत्री रुनचुन कुमारी गुरुवार की शाम को घर के समीप सिकरहना नदी की ओर स्नान करने गयी थी। उसका पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में चली गयी और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

swatva

नदी के किनारे उसका दुपट्टा रखा हुआ था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजने लगे। नदी के किनारे दुपट्टा को देख लोग नदी में डूब जाने की आशंका जाहिर करने लगे। घटना की खबर परिजनों व ग्रामीणों को मिली खबर मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्ची की डूब कर मौत हो जाने से परिजन बिलखने लगे।

घटना की खबर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र और सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता घटना स्थल पर पहुंके। घटना की जानकारी ली। प्रशासन ने जिला से एसटीएफ की टीम बुलाई। टीम ने शव को नदी से ढूंढकर निकाला। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

सफ़ी अहमद की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here