गोली लगने से पेशकार की पत्नी की मौत, निजी अस्पताल से शव बरामद

0

– परिजन फरार, जांच करने फॉरेंसिक टीम पहुंची

पेशकार की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गयी है। परिजन एक निजी अस्पताल में शव को छोड़कर फरार हैं। पुलिस शव को अपने कब्जा में ले लिया है। और गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक जांच के टीम पेशकार के घर पहुंच गई है।

 

(चम्परण ब्यूरो)

swatva

मोतिहारी। पेशकार की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गयी है। गोली सर के दाहिने कनपटी में लगी है। शव को परिजन एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जा में ले लिया है।

घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है। शहर के राजा बाजार निवासी प्रशांत उर्फ बजरंगी की पत्नी साक्षी की मौत गीली लगने से हो गयी है। साक्षी का पति प्रशांत एडीजे 6 के न्यायलय में पेशकार के पद पर कार्यरत है। वह स्थानीय राजबाजर निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री है। साक्षी को एक पुत्र और एक पुत्री है।

साक्षी की मौत सर में गोली लगने से हुई है। लेकिन उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गयी है, यह फ़िलवक्त स्पस्ट नहीं हो सका है। सवाल यह भी चर्चा में है कि घटना में इस्तेमाल हुई पिस्तौल घर में कैसे पहुंची? घटना के बाद पिस्तौल कहां है? ऐसे ही सवालों का उत्तर ढूंढने के लिए फॉरेंसिक जांच के टीम पेशकार के घर पहुंची है। घर का ताला खोलकर अनुसंधान करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

घटना के पीछे के कारणों में तरह-तरह की जनचर्चा है लेकिन किसी का फ़िलवक्त प्रमाणिक आधार नहीं मिल पाया है। जांच की जा रही है। साक्षी के पति समेत सभी परिजन घर छोड़ फरार है। जांच के लिए पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृत महिला का शव एक निजी अस्पताल से बरामद किया है। बताया जाता है कि गोली महिला के सर में लगी है। वहीं वहीं इस घटना को सुबह से ही तरह तरह की चर्चाएं शहर में तैर रही है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।

ब्यूरो प्रमुख संजय कौशिक की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here