गैर मर्द के साथ देख पति ने पत्नी की कर दी जमकर पिटाई

0

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कलौंदा गांव में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जख्मी को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महिला का गैर व्यक्ति से अवैध संबंध है, जो रिश्ते में महिला के ससुर लगते। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।

घायल पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि पति धर्मेन्द्र कुमार ने बेरहमी से पिटाई की है। इसके बाद परिवार के लोग चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करायू। उन्होंने कहा कि ईंटा से सर पर वार किया गया। इसके कारण गंभीर घायल हो गयी।

swatva

सास सुनीता देवी ने बताया कि डेढ़ साल से पिंकी दूसरे से बातचीत कर रही थी। इस बीच गांव के ही फंटूश सिंह के साथ बेटा धर्मेंद्र की नजर पड़ गयी। इसके बाद बेटा ने बहू के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि घर के कमरे में दोनों को देखा गया। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। पिटाई के बाद चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । यहां हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि रिश्ते में फंटूश सिंह बाबा ससुर लगता है। पिटाई के बाद तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाना अकबरपुर को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है और मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि महिला की किसी से अबैध संबंध था। इसी को लेकर पति ने मारपीट की है। आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here