हत्या का आरोपी पति जेल में और पत्नी जिंदा मिली लॉज से

0

पत्नी के मायके वालों के द्वारा दर्ज प्रथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच की औपचारिकता के बाद पति को पत्नी और पुत्र का हत्यारा मानकर जेल भेज दिया। पति अभी तक जेल में सजा काट रहा है। लेकिन, अब पता चला है कि पत्नी (नाजनी) और पुत्र दोनों किसी लॉज में सही सलामत हैं।

(चम्परण व्यूरो )

सुगौली, 25 जुलाई। जिस पत्नी और पुत्र की हत्या में पति जेल में है, वही पत्नी और पुत्र जीवित निकले। यह कोई कहानी नहीं हकीकत है। पत्नी के मायके वालों ने आरोप लगाया, प्रथमिकी दर्ज करायी, पुलिस ने जांच की औपचारिकता भी की और पति को हत्यारा मानकर जेल भेज दिया।

swatva

नाजनी और शफ़ी को दो पुत्र हैं 

घटना सुगौली के निमुई गांव की है। निमुई गांव निवासी शेख शोहेल के पुत्र सद्दाम हुसैन की शादी पकड़ीदयाल थाना के इटवां गांव निवासी शफी अहमद की पुत्री नाज़नी खातून के साथ 8 वर्ष पूर्व 5 अगस्त 2014 ई० को हुई थी। युवती और शफ़ी को दो पुत्र भी हुए। बड़ा बेटा जीशान 5 वर्ष और छोटा बेटा 1 वर्ष का है। विगत जून में नाज़नी खातून अपने छोटे पुत्र के साथ ससुराल से गायब हो गयी। ससुराल वालों ने खोजने का प्रयास किया। जब नहीं मिली तो 15 जून 2023 को सुगौली पुलिस को इसकी इतला नाज़नी के ससुराल वालों द्वारा दी गयी।

नाज़नी के मायके वालों ने सुगौली थाना में दर्ज कराई थी प्रथमिकी

22 जून 2022 को घटना ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया, जब नाज़नी के मायके वालों ने सुगौली थाना में प्रथमिकी दर्ज करायी। प्रथमिकी में नाज़नी खातून के पति सद्दाम हुसैन, ससुर शेख शोहेल, के साथ उसके सास, भाई, भौजाई, ननदों और ननदोइयों पर दहेज उत्पीड़न एवं दोहरे हत्या जा आरोपी बनाया गया। प्रथमिकी में आरोप लगाया गया कि दहेज में नाज़नी के ससुराल वाले 5 लाख की राशि मांग रहे थे। नहीं देने पर नाज़नी और उसके छोटे पुत्र की हत्या कर दोनों के शव को गायब कर दिया गया है।

शोहेल को पुलिस ने हत्यारा मान जेल भेज दिया था

प्रथमिकी के बाद पुलिस सक्रिय हुई। जांच को किसी मुकाम तक पहुंचने से पहले नाज़नी के पति शोहेल को हत्यारा मान गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलवक्त शोहेल अपनी पत्नी नाज़नी और एक वर्षीय पुत्र की हत्या के आरोप में जेल में है। सामाजिक रूप से भी शोहेल का परिवार भी हत्यारा मान लिया गया। आलोचना भरी निगाहें उनका पीछा करती रही।

नाज़नी और बच्चें जीवित मिले 

जिस नाज़नी और बच्चें की हत्या का शोहेल पर आरोप है, वह जीवित मिली। शोहेल के परिजनों को गायब नाज़नी की जानकारी मिली और उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नाज़नी और उसके बच्चे को मोतिहारी के अगरवा मुहल्ला में स्थित एक लॉज से बरामद कर लिया है। नाज़नी ने पुलिस को बताया कि घर में कुछ विवाद हुआ था और वह घर छोड़ कर निकल गयी थी। अपने परिचित के सहयोग से अगरवा के लॉज में थी। पुलिस द्वारा नाज़नी को आज न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया है।

झुठी हत्या के केश में जेल काट रहा शोहेल 

शादी में पांच लाख रुपये दहेज मांगने तथा विवाहिता और बच्चें की झुठी हत्या के केश में जेल काट रहा था। इसको लेकर गायब नाजनी के पिता ने सुगौली थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके आलोक में जेल भेज दिया गया था। आवेदन के अनुसार उनकी बेटी नाज़नी खातून की शादी नगर के जिसके दो बेटे थे बड़ा बेटा जीशान 5 वर्ष और दूसरा बेटा 1 वर्ष का था।

नाजनी के पिता ने बेटी के ससुराल वालों के उपर केस दर्ज कराया था। जिसमें दमाद, समधी, बेटी, सास नूरजहां खातुन, जुगनू व अफसाना खातुन, ननद तथा देयादिन शबाना खातून द्वारा मिलजुल कर बेटी व उसके 1 वर्षीय बेटे को हत्या कर शव गायब करने का मामला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। वही पति पत्नी व बच्चे के झुठे आरोप मे जेल काट रहा है।

ससुर शेख शोहेल ने कहा कि झूठा जुर्म में सजा काट रहा हमारा लडका

नाजनी के ससुर शेख शोहेल ने कहा कि जिस जुर्म में हमारा लडका जेल में सजा काट रहा है। पुलिस प्रशासन ने मोतिहारी अगरवां गांव से बरामद कर अपने कस्टडी में ले ली है। हमलोगों पर लगे आरोप साफ तौर पर दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमारे परिवार पर लगे आरोप वेबुनियाद है। लगे आरोप से मेरे परिवार वालों को मुक्त किया जाए। इस मामला को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि नाजनी को कोर्ट में गवाही के लिए पेश किया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सफ़ी अहमद की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here