पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, 5 बार बिहार सरकार में रहे मंत्री

0

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है।रमई राम का निधन पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ है। वे कई दिन से यहां भर्ती थे।

बता दें कि,रमई राम मुजफ्फरपुर के बोचहा से कई बार विधाक चुने गए थे और वे लालू और नीतीश दोनो सरकार में मंत्री पद पर रहे थे। हाल ही में बोचहां विधानसभा के उपचुनाव में उनकी बेटी वीआईपी पार्टी से प्रत्याशी बनी थी। रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है।

swatva

गौरतलब हो कि, बोचहां विधानसभा क्षेत्र पूर्व मंत्री और बिहार की राजनीति के बड़े नेता रमई राम का परंपरागत क्षेत्र रहा है। रमई राम बोचहां से नौ बार विधायक और बिहार सरकार में पांच दफा मंत्री रह चुके थे। मगर 2015 और 2020 में वो लगातार दो बार चुनाव हार गए थे। जिसके बाद इनको मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। रमई राम बोचहां से तीन बार राजद, एक बार जेडीयू, दो बार जनता दल और तीन अन्य दलों से विधायक चुने गए थे।

यह वर्ष 1990 से 2015 तक बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बेबी कुमारी ने उन्हें पराजित किया था। इनको राजनीति के भीष्म पितामह भी कहा जाता था। ऐसा बोला जाता था कि इन्होंने ही अपनी खून पसीने से अपने इलाके में पार्टी को सींचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here