चार देसी हथियार के साथ रिवाल्वर रानी गिरफ्तार, बताई कहाँ है मिनी गन फैक्टरी

0

मुंगेर : गुप्त सूचना के आधार पर जमुई से आ रही बस में पुलिस ने 4 (चार) देसी पिस्तौल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पिस्टल की बरामदी के बाद पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। यह रिवाल्वर रानी राजेश शर्मा उर्फ भक्कु शर्मा की पत्नी बबीता देवी है, जो मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा शर्मा टोला की रहने वाली है।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताई कि जमुई जिला के खैरा में एक मिनी गन फैक्ट्री है, जहाँ अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जाता है। महिला के पास से मिले हथियार को लेकर बताया कि वह हथियारों का सप्लाई करने के लिए खैरा से मुंगेर ले जा रही थी। साथ ही महिला ने कई खुलासे किए जिसके आधार पर पुलिस फिलहाल अन्य जानकारियों को भी इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है।

swatva

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला जमुई से मुंगेर आ रही बस में भारी मात्रा में हथियार लेकर जा रही है। तो जानकारी मिलते ही मैंने तुरंत एक्शन लिया और एनएच-80 पर नायारामनगर पुलिस थाना के सामने ही वाहन जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान महिला के थैले की तलाशी ली गई तो सच में उसके पास से चार देसी पिस्तौल मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here