नकवी के बाद आरसीपी सिंह का भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

0

पटना : नरेंद्र मोदी कैबिनेट से जदयू नेता आरसीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। आरसीपी सिंह से पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इस लिहाज से मंत्री बने रहने के लिए उन्हें सदन का सदस्य होना आवश्यक था।

बता दें कि बीते दिन ही कैबिनेट की बैठक के बाद आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ प्रधानमंत्री ने की थी। नकवी को लेकर यह कहा जा रहा है कि वे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।

swatva

इस वजह से नकवी रेस में

इसके अलावा उपराष्ट्रपति पद के लिए मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम सामने आया है। नकवी को लेकर यह तर्क दिया जा रहा है कि वर्तमान में दुनिया भर में मोदी सरकार का मुसलमानों को लेकर जो नकारात्मक छवि बनाई जा रही है, उसे पाटने के लिए भाजपा मुख्तार अब्बास नकवी को बतौर उप राष्ट्रपति प्रोजेक्ट कर सकती है।

मुख्तार अब्बास नकवी उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे, इस बात का दावा इस तर्क के साथ मजबूत होता है कि मुख्तार अब्बास नकवी अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। इसलिए नकवी बतौर उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here