नीमा गांव पहुँच पूर्व विधायक चितरंजन कुमार से मिल चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना, DGP ने दिए जल्द कार्रवाई के आश्वासन

0

पटना : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को नीमा गांव पहुँच पूर्व विधायक चितरंजन कुमार व उनके परिजनों से मिल, अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

हाल ही में पूर्व विधायक कुमार के दो सहोदर भाइयों की हत्या पटना में कर दी गई थी। पूर्व विधायक के घर में करीब डेढ़ महीने में 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। इससे गाँव में भय का माहौल है।

swatva

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे के समक्ष परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस के ढुलमुल रवैया अपनाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की सख्ती होती तो इस तरह की अप्रिय घटना नहीं होती। पुलिस प्रशासन का रवैया सुस्त है। परिजनों व ग्रामीणों की मांग को केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने फोन कर डीजीपी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि घटना दुःखद है। डेढ़ माह में एक ही परिवार के 4 लोगों की ह्त्या की घटना अत्यंत दुःखद है। ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करे। ताकि परिजनों को न्याय मिले।

डीजीपी ने केंद्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। एक को पकड़ा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे के साथ भाजपा नेता अभिजीत कश्यप भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here