ठहरिए अभी सरकार जा रही है! CM नीतीश के काफिले के लिए एंबुलेंस को रोका 

0

पटना : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए होटल मौर्य में एनडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मख्यमंत्री जब जा रहे थे। उसी दौरान उनके काफिले को आगे निकालने के लिए एक एंबुलेंस को साइड में यह कहकर रोक दिया गया कि अभी मुख्यमंत्री साहब जा रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि जब सीएम नीतीश कुमार एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारा द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए होटल मौर्य जा रहे थे, तभी इनके काफिला को निकालने के लिए एक एंबुलेंस को साइड में रोक दिया गया। एंबुलेंस में जो मरीज था उसकी हालत काफी नाजुक थी, फिर भी उन्हें काफीला निकलने तक रोका गया। लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई।

swatva

मालूम हो कि NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज बिहार दौरे पर पटना आई हुई थीं। उन्होंने पटना में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के होटल मौर्य में एनडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। जहाँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे अन्य सभी घटकदलों के नेता ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। तकरीबन साढ़े तीन घंटे पटना में रहने के बाद गुवाहाटी के लिए रवाना हो गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here