महात्मा गांधी सेतु पुल का पूर्वी लेन शुरू होने से समय की होगी बचत, विकास को लगेगा पंख : अश्विनी चौबे

0

– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

पटना : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार में मंगलवार को 13,585 करोड़ रुपए की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि महात्मा गांधी पुल के पूर्वी लेन के लोकार्पण व अन्य परियोजना के शुरू होने से बिहार के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। प्रगति का हाइवे राष्ट्र के विकास को नई गति दे रही है। आज बिहार में एनएच का जाल बिछ रहा है। यह बिहार के प्रगति का प्रतीक है। केन्द्र सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

swatva

पहले योजनाएं कागज में बनती थी और कागज में ही पूरी हो जाती थी, अब ऐसा नहीं होता।आज भारत का सड़क नेटवर्क दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है पिछले 8 साल में केंद्र सरकार ने सरकार ने लगभग 3 लाख 25 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। यह ऐतिहासिक है। आज जिन परियोजना का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है, उससे बिहार के विकास को गति मिलेगी।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास :

मुंगेर-भागलपुर-मिर्जाचौकी फोर लेन ग्रीन फील्ड। इस सड़क की लंबाई 124 किमी और लागत 5788 करोड़ रुपये है। औरंगाबाद से चोरदाहा (झारखंंड सीमा) छह लेन सड़क परियोजना। यह सड़क 70 किमी लंबी और इसकी लागत 1508 करोड़ है। बेगूसराय शहर में चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर। इसकी लंबाई चार किमी और लागत 256 करोड़ है। कायम नगर से आरा शहर तक चार लेन सड़क। इसकी लंबाई नौ किमी और लागत 98 करोड़ है। जयनगर बाईपास पर दो लेन अप्रोच रोड के साथ आरओबी। इसकी लंबाई एक किमी और लागत 70 करोड़ है।

उमगांव से भेजा तक दो लेन सड़क, इसकी लंबाई 89 किमी और लागत 1614 करोड़ है। पुरानी मुंगेर-मिर्जाचौकी सड़क। इसकी लंबाई 108 किमी और लागत 1044 करोड़ है। गोपालगंज शहर में चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर। इसकी लंबाई तीन किमी और लागत 185 करोड़ है। एम्स पटना से नौबतपुर के बीच अतिरिक्त दो लेन सड़क। इसकी लंबाई 11 किमी और लागत 88 करोड़ रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here