रात्रि में अलर्ट है पटना नगर निगम की टीम, भारी बारिश के बाद न्यूनतम समय में निकाला जा रहा बरसात का पानी

0

पटना : पटना नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई भारी वर्षा के बाद भी सुबह तक सभी इलाकों को जलजमाव मुक्त कर लिया गया। बीते 2 दिनों से हो रही भारी वर्षा के बीच पटना नगर निगम की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं न्यूनतम समय में जल निकासी के कारण आम जनों को लाभ मिला है। वर्षा होने के कुछ घंटों बाद ही जल निकासी से ना सिर्फ आवागमन की सुविधा लोगों को मिल रही है बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर नहीं पड़ रहा।

देर रात से ही अलर्ट मोड में है पटना नगर निगम की टीम

देर रात से ही पटना नगर निगम की टीम एक्टिव रही बता दें कि रात्रि पाली में भी सफाई कर्मियों एवं संप हाउस पर कर्मियों की नियुक्ति की गई है। 3 बजे से ही बरसात शुरू होने के बाद नगर निगम के पदाधिकारी एवं क्विक रिस्पांस टीम एक्टिव हो गई। 3.15 से 4.15 बजे तक गांधी मैदान, पाटलिपुत्र कॉलोनी, कंकरबाग, राजेंद्र नगर, पहाड़ी सहित विभिन्न इलाकों से जल निकासी शुरू कर दी गई।

swatva

जिसका परिणाम यह हुआ की सुबह 6 बजे तक इन इलाकों से पूर्णत: जल निकासी कर दी गई थी। गौरतलब है कि देर रात में वर्षा शुरू होने के साथ ही कर्मियों द्वारा जल निकासी की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। रात्रि में ही सभी संप हाउस से जहां सुचारू रूप से जल निकासी हो रही थी। सभी संप पर रात्रि पाली में भी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसका लाभ हुआ कि वर्षा आने के साथ ही तेजी से पानी निकलना भी शुरू हुआ। इसके साथ ही कई इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पंप के माध्यम से जल निकासी कराई गई।

नगर आयुक्त एवं पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जगहों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

देर रात में पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कंकड़बाग, कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी, कार्यपालक पदाधिकारी अजीमाबाद ने विभिन्न संप हाउस का निरीक्षण किया एवं वाटर लेवल की लगातार मॉनिटरिंग की। इसके साथ ही कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जलजमाव वाले क्षेत्रों का रात्रि में ही निरीक्षण कर समस्या को दूर करवाया गया।

दूर की जा रही है समस्या

इसके साथ ही लगातार नगर निगम द्वारा 19 जोनल टीम द्वारा सभी वार्डो का भ्रमण किया जा रहा है। जिससे किसी इलाके में मॉनसून के दौरान हुई समस्या को दूर किया जाके। बीते 2 दिनों की बरसात के दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र से 24/7 हेल्पलाइन नबंर 155304 पर शिकायतों को दर्ज किया जा रहा है। तीन पालियों में हेल्पलाइन सेंटर में कर्मी पदस्थापित हैं जो कि त्वरित शिकायत को क्विक रिस्पांस टीम तक पहुंचाते हैं। क्विक रिस्पांस टीम द्वारा इन समस्याओं का समय निराकरण भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा इन शिकायतों की लगातार रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही पटना वासियों से अपील की जा रही है कि वह जलजमाव संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर 155304 पर संपर्क करें।

विशेष जगहों को किया गया चिन्हित

पटना नगर निगम ने इस बार जलजमाव की चुनौती पर काबू पा लिया है। नगर आयुक्त द्वारा उन जगहों की खास रूप से पहचान की गई है जहां जलजमाव की आशंका रहती है। इसलिए ऐसी जगहों पर कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसका परिणाम हुआ है कि बीते दिनों में अधिकांशतर जगहों पर जलजमाव वाली जगहों से तीन से चार घंटे में पानी की निकासी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here