5 को बिहार आ रही हैं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू, इस जगह से किया चुनाव अभियान की शुरुआत

0

पटना : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को पटना आएंगी। मुर्मू बिहार अपने पक्ष में राज्य के विधायकों और सांसदों से खुद के लिए समर्थन मांगने आएगी। जानकारी यह भी मिल रही है इस मुर्मू को बिहार आने से एनडीए उम्मीदवार को राज्य से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने की रणनीति पर भी मंथन हो सकती है।

दरअसल, मुर्मू ने शुक्रवार से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। इन्होंने अपने अभियान की शुरआत हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से किया है। यहां ये राज्य के विधायकों से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन की मांग की है। इसी अभियान को लेकर उन्होंने बिहार आने का भी निर्णय लिया है।

swatva

बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव में नॉमिनेशन की जांच के बाद अब एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सिर्फ दो ही उम्मीदवार मुकाबले में रह गए हैं। इस पद के लिए बुधवार तक 94 व्यक्तियों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले थे। लेकिन सिर्फ मुर्मू और सिन्हा के चार-चार सेट के नामांकन पत्रों ने वैध नामांकन के सभी मापदंडों को पूरा किया है, इसलिए इन्ही दोनों की उम्मीदवारी पर हरी झंडी मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here