चिराग ने कहा नीतीश से नहीं कोई विरोध, गलत नीतियों के कारण पिछड़ रहा बिहार

0

पटना : राजधानी पटना के रविंद्र भवन में पूर्व विधायक सतीश कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण किया। सतीश कुमार के लोजपा में शामिल होने को लेकर पार्टी के तरफ से अभिनंदन और मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था। इस समारोह में खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजुद रहे। वहीं, इस मिलन समारोह के दौरान भी चिराग राज्य सरकार पर हमला करना नहीं भूले।

लोजपा (रामविलास) नेता चिराग ने कहा है कि सतीश कुमार जैसे नेताओं के आने से हमारी पार्टी मजबूत होगी और रामविलास पासवान ने अपनी पार्टी को लेकर जो सपना देखा था वह सपना भी पूरा होगा। पासवान ने कहा कि आज भले ही हम संघर्ष कर रहे हो लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारे संस्थापक रामविलास पासवान ने बिहार की राजनीतिक को क्या दिशा दी।

swatva

इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर क्या कारण है कि आजादी मिलने के बाद देश के दूसरे राज्य आगे बढ़ गए और बिहार पिछड़ता चला गया। क्या कारण है कि आजादी के 75 साल बाद भी बिहार पिछड़ा प्रदेश कहलाता है। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के लोग छोटी- छोटी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के जिन बच्चों को अपने राज्य में कोई सुविधा नहीं मिलती वही दूसरे राज्यों में जाकर अच्छा करते हैं।राज्य में शिक्षा की बदहाली के कारण आकर अच्छी शिक्षा के लिए हमारे बच्चों को दूसरे राज्यों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। राज्य सरकार के पास बिहार सरकार के पास युवाओं के भविष्य को लेकर कोई नीति नहीं है।चिराग ने एक बार फिर से साफ साफ कहा कि उनको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है, बल्कि वो मुख्यमंत्री की नीतियों का विरोध करते है।

चिराग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। विकास हो या बेरोजगारी किसी भी क्षेत्र में बिहार सबसे निचले पायदान पर है। चिराग ने कहा कि बिहार अपराध, भ्रष्टाचार में अगले पायदान पर जरूर है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाना हमारी जिम्मेवारी है। लेकिन सरकार के साथी दल भी आज उनकी नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here