विजय सिन्हा को भरोसा, शांतिपूर्ण माहौल में चलेगा मानसून सत्र, पदाधिकारियों को भी मिले निर्देश

0
Vidhan Sabha speaker Vijay Kumar Sinha (file photo)

पटना : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र आगामी 24 जून से शुरू होकर 30 जून यानी पांच दिनों तक चलेगा। वहीं, इस सत्र से पूर्व मगंलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पदाधिकारियों की बैठक आहूत की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को मानसून सत्र को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिया। वहीं, इसके बाद सिन्हा ने कहा कि हर सत्र के पहले पदाधिकारियों की बैठक होती है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की समीक्षा की जाती है। विधानमंडल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं, जिस प्रश्नों का जवाब पिछले सत्र में नहीं मिल सका या अभी तक नहीं आया उनसे स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही गयी है। ताकि शत प्रतिशत प्रश्नों का जवाब आना सुनिश्चित हो सके।

swatva

इसके अलावा ध्यानाकर्षण और तारांकित प्रश्नों का जवाब भी उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी है। मुख्य सचिव और संसदीय कार्य विभाग के अवर मुख्य सचिव को इसे लेकर निर्देशित किया गया है। हालांकि, संसदीय कार्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेने की बात कही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बार सदन बहुत ही शांतिपूर्ण महौल में चलेगा और ऐतिहासिक होगा।

स्पीकर ने कहा कि आज शत प्रतिशत प्रश्नों के जवाब आ रहे हैं। सदन बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। विधायकों और सरकार की संवेदनशीलता दिख रही है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ठ विधायक के संदर्भ में भी मापदंड के लिए एक कमिटी गठित कर रहे हैं इसकी चर्चा भी सदन में करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here