फिर से प्रदेश अध्यक्ष ही होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री, सीएम बनने से पहले प्रदेश अध्यक्ष थे बिप्लब देब

0

अगरतल्ला : त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। डॉ साहा हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद यह चर्चा तेज थी कि डॉ साहा ही मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद हैं। डॉ साहा के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा के रास्ते दिल्ली भेजा सकता है या त्रिपुरा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

दोपहर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने अचानक से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और अमित शाह के विश्वस्त भूपेंद्र यादव अगरतला पहुंच गए हैं। जहां शाम 5:00 बजे विधायक दल का नेता चुना गया।

swatva

इस्तीफे के बाद देव ने कहा था कि पार्टी हर चीज से बड़ी है। मैने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के लिए काम किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और फिर सीएम रहते हुए मैने त्रिपुरा की जनता के साथ इंसाफ करने की कोशिश की। मैने राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करते हुए कोरोना काल के दौरान उसके असर से राज्य को मुक्त रखने का प्रयास किया।हर चीज एक तय वक्त के लिए ही आती है। हम भी उस तय वक्त के भीतर ही काम करते हैं। मुझे सीएम या किसी और पद पर कही भी भेजा जाता है तो मैं उसके लिए तैयार हूं।

बता दें कि जब बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया था, तब पार्टी के अंदर वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया था। हालांकि, तत्कालिक कारणों की वजह से बिप्लब देब केंद्रीय नेतृत्व के कृपा पात्र होने के कारण मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद समय-समय पर पार्टी के अंदर अनबन की खबरें सामने आती रहती थी।

वहीं, चर्चाओं के अनुसार यह बताया जा रहा है कि इंटरनल सर्वे में बिप्लब कुमार देब को लेकर भाजपा आगामी चुनाव में जादुई आंकड़े को छूने को लेकर आश्वस्त नहीं दिख रही थी, इस वजह से बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी। इस मीटिंग को इसी राजनीतिक प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भाजपा उत्तराखंड, गुजरात और कर्नाटक के मुख्यमंत्री का इसी तरह से इस्तीफा ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here