नैतिकता का हवाला दे जायसवाल ने सहनी से मांगा इस्तीफा

0

पटना : विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को राजनीतिक झटका देने के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही है। विधानसभा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने सहनी को लोभी बताते हुए कहा कि उनके (मुकेश सहनी) दल में एक भी विधायक नहीं हैं, इस लिहाज से उन्हें नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।

विदित हो कि विकास इंसान पार्टी के तीनों विधायक सहनी का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जा चुके हैं। उन विधायकों का कहना था कि मुकेश सहनी को भाजपा के खिलाफ अपना रवैया बदलना होगा, गठबंधन धर्म का पालन करना होगा। गठबंधन में रहते हुए मुकेश सहनी भाजपा के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी नहीं कर सकते हैं। आखिर यही भाजपा है, जो मुकेश सहनी को चुनाव हार जाने के बाद भी एमएलसी बनाकर मंत्री बनाया है।

swatva

इसके अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव में मुकेश सहनी भाजपा के प्रति मुखर रहे, उसी समय तय हो गया था कि मुकेश सहनी का इंडिया में खेल खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा के विधायकों ने एक सुर में सहनी के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी, विधायकों का कहना था कि उनके पार्टी के जो भी विधायक हैं, उनको भाजपा में शामिल कराएंगे। साथ ही केंद्रीय आलाकमान से यह मांग करेंगे कि जल्द से जल्द मुकेश सहनी को नीतीश कैबिनेट से बर्खास्त किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here