रिकॉर्ड मतों से जीते राजनाथ के बेटे पंकज, 1 लाख 7…

0

यूपी समेत 4 अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम आने लगे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम भी अपनी सीट नहीं बचा सके, वे भी चुनाव हार गए हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा से चौंकाने वाला परिणाम आया है। नोएडा से विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। नोएडा से पंकज सिंह ने इतिहास रचते हुए 1 लाख 79 हजार वोटों से चुनाव जीता है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मालूम हो कि इससे पहले अजित पवार 1 लाख 65 हजार वोटों से जीतकर रिकॉर्ड बना चुके हैं।

swatva

अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम की बात करें तो उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मणिपुर में बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। गोवा में बीजेपी 40 में 20 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 12 पर बढ़त बनाई हुई है। पंजाब में आप 92 सीटों पर आगे होने के साथ एकतरफा जीत दर्ज कर रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन 276 सीटों पर आगे है। वहीं, सपा गठबंधन 122 सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में बसपा और कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here