रूस-यूक्रेन विवाद : छात्र की मौत पर भारत सरकार सख्त, दोनों देश के…

0

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान भारतीय छात्र की मौत होने के बाद भारत मे सख्त रुख अपनाया है। भारत सरकार ने दोनों देशों के राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है। इसके साथ ही भारत ने खारकीव और संघर्ष वाले अन्य क्षेत्रों से भारतीयों को सुरक्षित मार्ग देने की मांग दोहराई है।

मालूम हो कि रूस और यूक्रेन विवाद के बीच खारकीव में आज सुबह एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह खारकीव में एक भारतीय छात्र ने अपनी जान गंवा दी। मृत छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है, जो कर्नाटक का निवासी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here