चारा घोटाले में लालू यादव दोषी, 21 को होगा सजा का ऐलान

0

रांची : जमानत पर जेल से बाहर सजायाफ्ता कैदी लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी करार दिया गया है। रांची की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। CBI की स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव को डोरंडा केस में दोषी करार दिया है।

डोरंडा कोषागार केस में जज एस के शशि की कोर्ट ने 99 आरोपियों में से 24 को बरी किया है। 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में 75 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। आरोपियों के सजा का फैसला 21 फरवरी को सुनाया जाएगा। इस दिन लालू प्रसाद यादव को कोर्ट में रहना जरुरी है।

swatva

दोषी करार दिए जाने के बाद एक बार फिर से लालू यादव को जेल जाना पड़ेगा लालू के दोषी पाए जाने की खबर के बाद देशभर में लालू समर्थक निराश हैं। इसके बाद लालू के वकील ने कोर्ट में अर्जी दी है कि लालू को जेल न भेजकर रिम्स में रखा जाए।

लालू को दोषी करार दिए जाने के बाद भाजपा नेता सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते है, कोर्ट में समाज को एक मैसेज दिया है, जो गलत करेगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। जैसी करनी वैसी भरनी, जिन्होने बिहार को लूटा उन्हे सजा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here