‘स्टैचू ऑफ इक्वलिटी’ हम सभी के लिए है प्रेरणा का स्रोत- चौबे

0

पटना : उन्होंने कहा कि यह समारोह हम सभी को प्रेरणा व दिशा भी देगा। स्टैचू ऑफ इक्वलिटी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उक्त बातें केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे हैदराबाद में आयोजित रामानुज सहस्राब्दी समारोह में कही।

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी पूर्व केंद्रीय मंत्री फिल्म अभिनेता चिरंजीवी व अन्य अतिथियों के साथ शामिल हुए।

swatva

मौके पर चौबे ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं सदी के संत व समाज सुधारक रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। यह दुनिया की बैठी हुई दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति है। रामानुज सहस्राब्दी समारोह के दौरान इसका अनावरण प्रधानमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि संत रामानुजाचार्य की यह प्रतिमा भारत और विश्‍व में समानता का प्रतीक है। यह ‘स्टैच्यू आफ इक्वलिटी’ के रूप में हमें समानता का संदेश दे रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि भारत की संत परंपरा का समारोह में निरंतर प्रवाह देखकर मन आनंद, प्रसन्नता और भाव से भर गया। श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर की दिव्यता व भव्यता के लिए समारोह में आए साधु संतों के साथ चर्चा हुई।

कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे हैदराबाद स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचे। वहाँ केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे का भव्य स्वागत किया। चौबे ने मंत्रालय से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उसका लाभ जनता तक पहुँचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here