‘विधानसभा अध्यक्ष को हल्के में लेने का प्रयास न करे प्रशासन, बंद करना होगा कुशासन का खेल’

0
Vidhan Sabha speaker Vijay Kumar Sinha (file photo)

पटना : बिहार के प्रशासनिक व्यवस्था को नसीहत देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आसन के पावर को कम मत समझिए, हम मर्यादा का पालन कर रहे हैं, अगर दुरुपयोग करने लगे तो फिर यह उचित नहीं होगा।

इस वजह से MLC चुनाव में होगा विलंब, NDA को जिताने के लिए BJP कर रही बड़ी तैयारी!

swatva

दरअसल विधानसभा अध्यक्ष अपने क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अनुचित कार्रवाई को लेकर काफी गुस्से में हैं। पुलिस द्वारा अनुचित कार्रवाई को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने डीजीपी से बात कर कहा कि गलत लोगों को फील्ड से हटाइए और बिहार में सुशासन का राज स्थापित कीजिए। उन्होंने कहा कि जो सही में अपराधी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, सिर्फ खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। खानापूर्ति के नाम पर कुशासन लाने और दुशासन के मनोबल को बढ़ाने का खेल अब बंद होना चाहिए। यह खेल कतई स्वीकार नहीं होगा। इस खेल में जो लोग शामिल है वैसे लोगों को चिन्हित कर सरकार कार्रवाई करें।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आसान के अधिकार और पावर की जानकारी सभी माननीय सदस्य को है। इसका दुरुपयोग आसन नहीं करें या करना नहीं चाहता है, ये मर्यादा का हम पालन करते हैं, लेकिन लोग इसको अगर हल्के में लेंगे तो यह उचित नहीं होगा।

मालूम हो कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा दो व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर नीतीश कुमार की पुलिस से खासे नाराज दिखे। विधानसभा अध्यक्ष नाराजगी का कारण यह है कि पुलिस ने जिस व्यक्ति को दोषी समझकर गिरफ्तार किया है उस व्यक्ति को लोग निर्दोष बता रहे हैं।

दरअसल, सरस्वती पूजा के मौके पर वीरुपुर थाना अंतर्गत एक गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। हालांकि, आर्केस्ट्रा का आयोजन नियम के विरुद्ध था। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक के बावजूद इसके उस गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था, जिसमें काफी लोग देखने पहुंचे थे। इसी में रात भर फूहड़ गानों के साथ फूहड़ डायलॉग और रायफल लेकर कुछ लोग स्टेज पर दिखे।

इस आयोजन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजन के नाम पर दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया, यानी 2 दर्शक को गिरफ्तार कर ली। स्थानीय तथा मीडिया कर्मियों ने गिरफ्तार व्यक्ति को लेकर आपत्ति जताया है, इन लोगों का कहना है कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह कहीं से दोषी नहीं है। पुलिस ने जिस दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वह भाजपा का समर्थक है।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बड़हिया पहुंचे विजय कुमार सिन्हा को इस बात की जानकारी मिली कि पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है, वह इस मामले में निर्दोष हैं, पुलिस बेवजह उनको पकड़ी हुई है। इसके बाद विजय सिन्हा ने बड़हिया थाना अध्यक्ष और वीरुपुर थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए दोनों युवकों की गिरफ्तारी का कारण पूछा।

उचित कारण नहीं बताए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने थानेदार को फटकार लगाते हुए कहा था कि राजनीति मत कीजिए, राजनीतिक चश्मे से कानून का राज स्थापित मत कीजिए, जो लोग आयोजक हैं, जो लोग राइफल लेकर मंच पर डांस कर रहे हैं, उनके खिलाफ आप ने क्या कार्रवाई की है? इस तरह से कार्रवाई कर सुशासन के राज को बदनाम मत कीजिए। इन हरकतों से बिहार में सुशासन का राज स्थापित नहीं रह पाएगा। इसके आगे उन्होंने कहा था कि आप लोग के रहते हुए आयोजन कैसे हो गया यह गंभीर सवाल है? आप लोग के रहते अगर इस तरह का आयोजन हो रहा है, तो फिर आपको फील्ड में रहने का कोई औचित्य नहीं है? विस अध्यक्ष ने कहा था कि उचित कार्रवाई के लिए हम डीजीपी से बात करेंगे।

बहरहाल, लखीसराय समेत पूरे मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया जाता रहा है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय भाजपा समर्थकों का कहना होता है कि यहां की प्रशासन मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ललन सिंह के इशारे पर काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here