IPL ऑक्शन के दौरान अनहोनी, ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स बेहोश होकर गिरे

0

आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान अचानक दुखद घटना घटी। नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। अब तक पता नहीं चल सका है कि उन्हें क्या परेशानी हुई है? फिलहाल उनकी वजह से लंच ब्रेक लेकर नीलामी को रोक दिया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसारंगा की नीलामी जारी थी और उन पर 10.75 करोड़ की बोली लग चुकी थी।

अब तक आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पहले दिन दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके, उन्हें 12.25 करोड़ रुपए में KKR ने खरीदा है। वहीं, पहले राउंड की बोली के बाद सुरेश रैना और डेविड मिलर को कोई खरीददार नहीं मिला।

swatva

इन खिलाड़ियों की लग चुकी है बोली :-

श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
कगिसो रबाडा- 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स
शिमरन हेटमायर- 8.5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
शिखर धवन – 8.25 करोड़, पंजाब किंग्स
ट्रेंट बोल्ट – 8 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
देवदत्त पडिक्कल- 7.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
पैट कमिंस – 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
फाफ डुप्लेसिस – 7 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
क्विंटन डिकॉक – 6.75 करोड़, लखनऊ सुपरजाएंटस
डेविड वॉर्नर– 6.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
मोहम्मद शमी – 6.25 करोड़, गुजरात​ जायंट्स
रविचंद्रन अश्विन– 5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
मनीष पांडे- 4.60 करोड़, लखनऊ
जेसन रॉय- 2 करोड़, गुजरात जॉइंट्स

मालूम हो कि दो दिन के मेगा ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। अभी तक श्रेयस अय्यर सबसे महंगे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here