‘अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, न कभी झुकेगा न कभी रूकेगा’

0

गंगोलीहाट उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़िल्मी अंदाज में पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।

राजनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस में तो उत्तराखंड में नेता घोषित नहीं कर पा रही है। हमने तो धामीजी को जनता के सामने पेश कर रखा है। कांग्रेस में अंदर अंदर चिंगारी सुलग रही है। घर को ही आग लग रही घर के चिराग़ से। मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।

swatva

सिंह ने कहा कि ये भाजपा है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कर रही है। कांग्रेस समेत बाकी पार्टियां घर का साथ, खुद का विकास, सबपर अविश्वास और अकेला प्रयास के सहारे चुनाव लड़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here