BJP और RJD का कुशवाहा पर हमला, एक ने बताई हैसियत तो दूसरे ने कहा समाज कैसे करे भरोसा?

0

पटना : बिहार विधान परिषद सदस्य सह जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एक साथ भाजपा और राजद के निशाने पर हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कुशवाहा का हैसियत बताते हुए कहा कि वे एमएलसी हैं, इसलिए उनके सवाल के जवाब हमारे एमएलसी देंगे। वहीं, राजद ने कहा कि वे ऐसे जगह जाकर बैठे हैं, ऐसे में समाज उनपर कैसे भरोसा करे।

दरअसल, बजट को लेकर कुशवाहा के प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि केन्द्रीय बजट विकसित राज्यों‌ के लिए ऐतिहासिक, परन्तु बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर हम सभी बिहारवासियों को निराश किया है।

swatva

इस सवाल के जवाब पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि जब सीएम बजट की तारीफ कर चुके हैं, तो बाकी क्या बोलता है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अगर कोई एमएलसी कुछ कहे हैं तो उनके सवाल का जवाब हमारे एमएलसी देंगे।

वहीं, राजद प्रवक्ता सुबोध ने माधव आनंद के ट्वीट को कोट करते हुए कुशवाहा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2019 में आज के दिन उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा, जो अब उपेंद्र कुशवाहा जदयू हो गए हैं, ने आक्रोश मार्च निकाला था। बिहार की JDU पुलिस ने नीतीश कुमार के आदेश पर वो लाठीचार्ज किया कि उपेंद्र जी का सिर, मुँह, नाक सब फाड़ दिया! आज उपेंद्र जी उसी के गोद ने बैठे हैं! अब ऐसे लोगों पर समाज भरोसा कैसे करे??

आज ही के दिन माधव आनंद ने उपेंद्र कुशवाहा की हुई पिटाई को लेकर कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार की तानाशाही अपनी चरम में पहुंच गयी हैं। उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा जनता के प्रतिनिधि और बिहार के एक कद्दावर नेता हैं उन पर हमला, यह बिहार के इतिहास में एक काला दिन हैं। आज बड़े दुख से मुझे कहना पड़ रहा है कि बिहार में लोकतंत्र की मृत्यु हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here