MLC चुनाव को लेकर NDA उम्मीदवारों के नाम फाइनल, देखें सूची

0

पटना : स्थानीय प्राधिकार कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों को लेकर जदयू और भाजपा के बीच औपचारिक एलान हो चुका है। 24 में से 12:12:1 का फॉर्मूला तय हुआ है। भाजपा और जदयू 12-12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रालोजपा यानी पशुपति गुट को वैशाली सीट दी गई है।

इन 12 सीटों में से भाजपा औरंगाबाद, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार और सहरसा सीट पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के इन सीटों पर निवर्तमान सदस्य ही उम्मीदवार होंगे। हालांकि, औरंगाबाद से निवर्तमान सदस्य ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जबकि दरभंगा और समस्तीपुर के सदस्य का निधन हो चुका है। इन दोनों सीट पर भी भाजपा ने उम्मीदवार लगभग तय कर दी है।

swatva

भाजपा ने सारण सीट से सच्चिदानंद राय, रोहतास सीट से संतोष कुमार सिंह, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार, कटिहार से अशोक अग्रवाल, बेगूसराय से रजनीश, सहरसा से नूतन सिंह, गोपालगंज से आदित्य नारायण पांडे और पूर्णिया से दिलीप जायसवाल, समस्तीपुर से तरुण कुमार और दरभंगा से सुनील चौधरी को तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सिवान से मनोज सिंह और नीरज तिवारी के नामों की चर्चा तेज है। औरंगाबाद सीट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है।

रालोजपा को दी गई वैशाली सीट पर भूषण राय का नाम सबसे आगे है। वे हाल ही में लोजपा में शामिल हुए हैं।

वहीं, जदयू ने पटना सीट से वाल्मीकि सिंह, भोजपुर से राधाचरण सेठ, गया से मनोरमा देवी, नालंदा से रीना यादव, मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह, पश्चिम चंपारण से राजेश राम, भागलपुर से विजय कुमार सिंह, नवादा से सलमान राकिब, मधुबनी से विनोद सिंह तथा मुंगेर से संजय सिंह और मंत्री सुमित सिंह की पत्नी सपना सिंह एवं सीतामढ़ी से पंकज पूर्वे और रेखा पूर्वे में से कोई एक चुनावी मैदान में उतरेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक-दो दिन में बिहार भाजपा उम्मीदवारों के नामों की सूची केंद्रीय आलाकमान को भेज देगी। आलाकमान से मुहर लगने के बाद संभव है कि जदयू की सूची तैयार होने के बाद दोनों सहयोगी दल संयुक्त रूप से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here