दो वर्षीय बालक की हत्या कर शव को गांव से 100 मीटर दूर फेंका

0

नवादा : जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव से 100 मीटर दूर गुरुवार की देर रात पुलिस ने दो वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है। मृतक करीब दो बजे घर से खेलने निकला था। इस क्रम में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। गायब होने के तत्काल बाद मोबाइल पर फोन कर अपहरण की सूचना किसी अज्ञात ने दी थी। सूचना पुलिस को मिलते ही जांच आरंभ की गयी थी।

बताया जाता है कि भट्टा गांव के आंधी महतो को कोई पुत्र नहीं था। उसने अपनी संपत्ति अपनी पुत्री के नाम कर दिया था। पुत्री का नाती यहां आया हुआ था। इस क्रम में वह खेलने के लिए घर के बाहर निकला था फिर अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। गायब होने के कुछ समय बाद किसी अज्ञात ने फोन कर के बताया कि हम बारसलीगंज से बोल रहे हैं आलोक को छोड़ने के लिए 5 लाख की मांग कि तो हमने पैसा देने का आश्वासन भी दिया लेकिन अपहरता ने रात में ही आलोक की हत्या कर दी। आरोप है कि आलोक के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस उसके बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी।

swatva

वहीं गायब होने के तत्काल बाद गांव के शातिर अपराधी विनोद महतो के पुत्र शंकर पर गायब करने का शक जाहिर किया गया तथा खोजबीन आरंभ कर दी गई थी। लेकिन, इस क्रम में मोबाइल पर अपहरण की सूचना मिली। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना के आलोक में गायब बालक का शव गांव से 100 मीटर दूर से बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा। आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here