बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, अनिल कुमार होंगे पटना ट्रैफिक SP

0

पटना : बिहार सरकार ने कुछ आईपीएस का तबादला किया है। IPS नवीन चंद्र झा जो कि पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, उन्हें BMP- 9 जमालपुर के समादेष्टा बनाया गया है। IPS पुष्कर आनंद को BMP-16 के साथ BMP-14 के समादेष्टा का प्रभार दिया गया है।

साथ ही IPS अनिल कुमार पटना ट्रैफिक SP बने हैं। IPS बीणा कुमारी जो अपराध अनुसंधान विभाग में थी, उनको BMP -18 के साथ BMP-4 का प्रभार दिया गया है। शैशव यादव को BMP 13 दरभंगा का प्रभार तो विद्यासागर SP वितंतु पटना नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईपीएस विकास कुमार को राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सह निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here