मूलभूत सुविधाओं के साथ सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य- चौबे

0

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

बक्सर : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ विधानसभा में शनिवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभाओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं पर फोकस किया गया है। सबका साथ सबका विकास लक्ष्य है।

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत (16वीं लोकसभा) योजना एवं विकास विभाग बिहार सरकार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल कैमूर भभुआ के द्वारा के तहत मंजूर की गई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

swatva

इसके अलावा बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नुआंव कुलदेवी स्थान, गर्रा, में माता की मंदिर मत्था टेका, सभी के लिए मंगलकामना की। मंदिर में माँ चंडी की मूर्ति स्थापित की गई है। पूज्य श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज की उपस्थिति व सानिध्य में श्रीलक्ष्मीनारायण कुंडीय महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। इसका भी समापन हुआ।

चौबे ने पूज्य श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महायज्ञ के समापन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। स्थानीय विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही डीएफओ व अन्य स्थानीय अधिकारियों के साथ पोखरा का भ्रमण कर उसके सौंदर्यीकरण पर चर्च की। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने जलदाहा मोहनिया कृष्ण मृग बचाव एवं संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया। वहां चल रहे कुंभ कछुआ संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला से भी अवगत हुए। वन के दृष्टिकोण से पर्यटन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here