जदयू से सिर्फ बिहार में गठबंधन, अन्य राज्यों में नहीं- भाजपा

0

पटना : जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अकेले चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज दोपहर राजधानी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। इसके साथ अब इस बात से भी पर्दा हट गया है कि भाजपा – जदयू बिहार की तरह यूपी में भी गठबंधन लड़ेगी या नहीं। वहीं, इस एलान के बाद भाजपा के तरफ से पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमारा गठबंधन उत्तर प्रदेश में कभी था ही नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम पहले भी जदयू के साथ नहीं लेने थे, और न ही झारखंड जैसे राज्यों में। जदयू ने झारखंड में भी अकेले चुनाव लड़ा था, हमारा गठबंधन केवल बिहार के लिए है। वहीं, इसको लेकर संजय जायसवाल से यह सवाल पूछा गया कि क्या इसका असर बिहार पर भी देखने को मिलेगा तो उन्होंने बड़े इत्मीनान से जवाब दिया कि ऐसा हरगिज़ नहीं होने वाला है।

swatva

उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार मजबूती के साथ चलती रहेगी और यूपी में जो कुछ हो रहा है उसका बिहार में कोई असर नहीं होने वाला। जायसवाल ने कहा कि हर प्रदेश का नेतृत्व यह तय करता है कि किसके साथ उसका गठबंधन होगा और किसके साथ नहीं। बिहार में भाजपा अपने तीनों सहयोगियों के साथ मिलकर मजबूती से सरकार चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here