यूपी और उत्तराखंड में सभी सीटों पर लड़ेगी चिराग की पार्टी, ये होंगे CM फेस

0

पटना : जदयू, हम और वीआईपी के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में होने वाले ने विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

चिराग ने यह निर्णय बीते दिन नई दिल्ली में यूपी के पार्टी अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय और वहां प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से लिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है।

swatva

बता दें कि बीते दिन उ.प्र चुनाव को लेकर हुई बैठक में लोजपा (र) उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष, तमाम कार्यकारिणी सदस्य, तमाम जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे तबे। इन सुझाव के मद्देनजर लोजपा (र) केंद्रीय नेतृत्व में आगामी उ.प्र चुनावों में अकेले लड़ने का फैसला लिया था।

ललित मोहन जोशी के चेहरे पर उत्तराखंड का चुनाव लड़ेगी लोजपा

इसके अलावा उत्तराखंड के लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित जी के द्वारा 22 दिसंबर को हरिद्वार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें केंद्र से राष्ट्रीय एवं वरिष्ठ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.के. वाजपेयी, पृथ्वीराज यादव, जनाब अमीर हैदर जैदी एवं पूरे प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

सभी कार्यकारिणी की सहमति पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि 2022 की चुनाव में लोजपा (रामविलास) से ललित मोहन जोशी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से राष्ट्रीय नेता एवं दलित सेना से राष्ट्रीय महासचिव जय गोविंद, लेबर सेल से राष्ट्रीय महासचिव सर्वेन्द्र शर्मा जी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here