हरियाणवी गोरी ने चुराया तेजस्वी का दिल, उपमुख्यमंत्री रहते आए थे 46 हजार प्रपोजल

0

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे युवराज जल्द ही बंधन में बंधने वाले हैं। इसको लेकर उनकी बहन मीसा भारती के घरों पर तैयारी शुरू कर दी गई है। लालू के लाल की गिनती बिहार के मोस्ट एलिजिबल कुंवारे के तौर पर होती रही है। यही कारण है की राजनीति में होने के बावजूद तेजस्वी को शादी के कई प्रपोजल आते रहे हैं।

प्रस्तावों की लंबी कतार

दरअसल, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में जब तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे तो उनके शादी के लिए प्रस्तावों की लंबी कतार लग गई थी। इसमें सबसे अहम बात यह थी की ये सारे प्रस्ताव तेजस्वी यादव को उनके सरकारी मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से आते थे। जिसकी शिकायत वो सार्वजनिक रूप से कई बार कर चुके हैं।

swatva

बिहार में सड़क की समस्या को लेकर किया था एक व्हाट्सएप नंबर जारी

तेजस्वी यादव को सरकारी नंबरों पर कई लड़कियों की तस्वीर फिगर, कलर, हाइट की पूर्ण जानकारी के साथ भेजी जाती थी। दरअसल, यादव उस दौरान पथ निर्माण विभाग के मंत्री भी थे और उपमुख्यमंत्री भी थे। इसी दौरान तेजस्वी ने बिहार में सड़क की समस्या को लेकर एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। के बाद उनको सड़कों की शिकायत तो कम लेकिन शादी के लिए प्रस्ताव अधिक मिलने लगे। इसके बाद इस से तंग आकर तेजस्वी को यह सरकारी नंबर बंद करवाना पड़ा था।

44 हज़ार मैसेज तो सिर्फ शादी को लेकर

बताया जाता है कि, तेजस्वी को इस नंबर पर तकरीबन 47 हजार मैसेज आये थे जिसमें शादी के प्रपोजल के अधिक मैसेज थे। कहा जाता है कि उस दौरान कुल 44 हज़ार मैसेज तो सिर्फ शादी को लेकर आए थे। हालांकि तेजस्वी यादव ने मजाकिया अंदाज में तब कहा था कि अगर वो शादीशुदा होते तो फंस जाते। तब तेजस्वी यादव की उम्र महज 26 साल थी। लेकिन हकीकत यह था कि तेजस्वी के दल पर किसी और का कब्जा था जो कि आज स्पष्ट रूप से सामने आने लगा है।

हरियाणवी लड़की को जीवनसंगिनी बनाने जा रहे तेजस्वी

आपको बता दें कि, तेजस्वी को शादी के इतने प्रपोजल आने के बावजूद का उनका दिल एक हरियाणवी लड़की को  जीवनसंगिनी बनाने जा रहे लड़की ने चोरी कर लिया। तेजस्वी की नज़दीकियां उससे इस कदर बढ़ गई कि अब वह उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने जा रहे हैं।

दूल्हा – दुल्हन का पुराना रिश्ता

बताया जा रहा है कि, तेजस्वी जिससे शादी करने जा रहे हैं वह लड़की मूल रूप से हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली है और लड़की-लड़का यानी तेजस्वी और उनकी होने वाली दुल्हन दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को जानते पहचानते हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव से पहले भी लालू प्रसाद यादव अपनी एक बेटी की शादी हरियाणा में कर चुके हैं, ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में होने वाली इस दूसरे रिश्तेदारी के भी डोर कहीं ना कहीं लालू प्रसाद के समधियाना से जुड़े हुए हैं।

32 साल के हैं तेजस्वी

बता दें कि, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 7 बेटी और 2 बेटे हैं तेजस्वी यादव 32 साल के हैं और लालू-राबड़ी परिवार में सबसे छोटे हैं। तेजस्वी यादव को लालू यादव का राजनीतिक वारिस भी माना जाता है। लालू की गैरमौजूदगी में वे ही पार्टी से जुड़े अधिकतर फैसले लेते हैं। हालांकि शादी से जुड़े सवालों को अक्सर लालू-राबड़ी परिवार के लोग टाल जाते थे। लेकिन, अब तय है कि अगले साल (2022) तेजस्वी यादव की शादी निश्चित है।

लालू की बीमारी मुख्य वजह

इस शादी को लेकर  राजद से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि इसका मुख्य कारण पिता लालू प्रसाद की बीमारी को बताया जा रहा है। लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं हैं। ऐसे में लालू प्रसाद भी चाहते हैं उनके रहते हैं कि परिवार में नई दुल्हन आ जाए। लालू परिवार में तेजस्वी इकलौते सदस्य हैं, जिनकी शादी लंबित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here