नहीं रहे, पद्मश्री और रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित पत्रकार विनोद दुआ 

0

पटना : आज यानी शनिवार को विनोद दुआ का 67 की उम्र में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके विनोद दुआ हिंदी पत्रकारिता के चर्चित चेहरा रहे।

मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का आज निधन हो गया। अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं। दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना संक्रमण के कारण हो गया था।मल्लिका दुआ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये यह भी बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा।

swatva

विनोद दुआ भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वे लड़े और कोरोना से जंग जीत गए लेकिन तब से ही उनकी शरीर कमजोर होता गया। विनोद दुआ 1996 में पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार थे, जिन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साथी ही उन्हें 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here