मुंगेर जिला में 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य- चौबे

0

मुंगेर में पर्यटन–अभ्यारण्य के विकास की असीम संभावनाएं

मुंगेर : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शनिवार को मुंगेर में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक वन प्रमंडल पदाधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जहां अपेक्षित हुई वहां उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

swatva

बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि मुंगेर में इस वर्ष 50,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए संबंधित विभाग और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 2600 नए लोगों का राशन कार्ड बना है। यहां नया इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने वाला है और अटल पथ का उद्घाटन भी होने वाला है।

चौबे ने कहा कि मुंगेर में पर्यटन और अभ्यारण के  विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां के प्राचीन कुंडों और मंदिरों के विकास से बहुत पर्यटक आयेंगे। नमामि गंगे परियोजना के लिए जिला प्रशासन ने बिहार सरकार को प्रस्ताव भेजा है। खड़गपुर के पास अभ्यारण विकास की आवश्यकता है। इन सबके संपन्न हो जाने के बाद मुंगेर पर्यटन और अभ्यारण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। प्राचीन शहर के रूप में ऐसे भी मुंगेर का नाम है। जिला प्रशासन,सांसद और विधायकगण मुंगेर के विकास के लिए प्रयासरत्त है। केंद्र सरकार के पास इस संबंध में जो भी प्रस्ताव आएंगे, उस पर विचार कर सहायता किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here