तीन दिवसीय बिहार दौरे पर चौबे, मुंगेर, बांका और भागलपुर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित

0

इन जिलों में जिला प्रशासन खाद आपूर्ति विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

पटना : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार यानी 3 दिसंबर को पटना पहुंच रहे हैं। इस दौरान चौबे भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में मुंगे,र बांका और भागलपुर में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि चौबे शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक मुंगेर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके पूर्व वे प्रात: 9 बजकर 30 से 10 बजकर 30 मिनट तक मुंगेर के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं जिला प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ जिला अतिथि गृह, मुंगेर में बैठक करेंगे

swatva

4 दिसंबर को ही चौबे दोपहर 2:30 से 3:30 तक बांका के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं बांका जिला प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात वे बांका में  पार्टी द्वारा शाम 3:30 से 4:30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

चौबे इसके उपरांत भागलपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे भागलपुर जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं बांका जिला प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के पश्चात भागलपुर में पार्टी द्वारा 7:30 से 8:30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे नवगछिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रविवार 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री चौबे मधुबनी पहुंचेंगे, जहां बसैठ में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे दरभंगा से 3:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here