बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राष्ट्रगान से हुई शुरुआत

0

पटना : बिहार में विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवर यानी आज से हुई है। इस बार विधानमंडल का सत्र 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कई विधायी कार्य निबटाये जायेंगे।

वहीं, विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्ष विजय सिन्हा के कक्ष पहुंचे और शिष्टाचार मुलाकात की। सदन की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई।इसके बाद सदन में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये गये।

swatva

वहीं, बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद ने द्वितीय व्यय विवरण को उपस्थापित किया। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने तकनीकी सेवा आयोग संशोधन विधेयक सदन में पेश किया। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश हुआ। अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वर्तमान सदन के सदस्य रहे मुसाफिर पासवान के निधन पर शोक जताया। वहीं, पूर्व विस अध्यक्ष सदानंद सिंह समेत अन्य नेताओं के निधन पर शोक जताया गया और एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here