जगदानंद का नीतीश पर तंज, कहा : कितनी बार शपथ लेंगे और तोड़ेंगे, नहीं बची नैतिकता

0

पटना : बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार लगातार सतर्क दिख रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने पिछले 6 साल के अंदर दूसरी बार सरकारी कर्मचारियों को शराब न पीने और न ही पिलाने की शपथ दिलाई है।

जहां शराबबंदी की शपथ पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग के पदाधिकारी ने ली तो वहीं, विभाग के सभी प्रधान सचिव के साथ सचिवालय के कर्मचारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ज्ञान भवन में शपथ ली है। इसी बीच बिहार की सबसे बड़ी विपक्षी दल राजद के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

swatva

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मोबाइल पर एक फोटो दिखाया। जिसमें 2015 विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कहा गया था कि मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। इस तस्वीर को दिखाते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी बार शपथ लेंगे और शपथ को तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास कोई नैतिकता नहीं है कि वो किसी को शपथ दिलाये।

जगदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार की जब सरकार थी तो शराबबंदी कानून को लेकर सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही थी। लेकिन जब वह भाजपा के साथ हाथ मिला लिए तब से ही बिहार में शराबबंदी फेल हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here