राहुल को पीके की दो टूक : भ्रम में न रहें, अगले कई दशक तक राजनीति के केंद्र में रहेगी भाजपा

0

डेस्क : 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक भाजपा के लिए काम करने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने देश के भविष्य की राजनीति को लेकर अहम बयान दिया है। किशोर ने कहा कि मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है, भारत की राजनीति में अभी कई दशकों तक भाजपा का दबदबा रहने वाला है। उक्त बातें पीके ने गोवा में कही है। जहां वे टीएमसी के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं।

मोदी के बाद भी केंद्र में रहेगी भाजपा

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसी वहम में हैं कि भाजपा का अंत नरेन्द्र मोदी के साथ हो जाएगा। लेकिन, ऐसा कतई नहीं होगा, भाजपा अगले कई दशकों तक उतनी ही मजबूत रहेगी, जितना कि आज से 5 दशक पहले कांग्रेस हुआ करती थी। भाजपा केंद्र की राजनीति में बनी रहेगी। यानी सभी दलों को भाजपा से लड़ना होगा।

swatva

प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जब एक बार 30 से अधिक प्रतिशत वोट प्राप्त कर लेते हैं तो आप अगले कई वर्षों तक कहीं नहीं जाने वाले हैं। विपक्षी दल इस चक्रव्यूह में न फंसे कि लोग मोदी सरकार से नाराज हैं और उन्हें उखाड़ फेकेंगे। यह संभव है कि मोदी को लोग हटा दें लेकिन, भाजपा को हटाना बहुत मुश्किल है।

राहुल को खरी-खरी

ममता बनर्जी व उनकी पार्टी टीएमसी के लिए राजनीतिक सलाहकार का कार्य कर रहे पीके ने कहा कि राहुल गांधी के साथ यह समस्या है कि वे सोचते हैं कि कुछ समय की बात है, मोदी के अस्त के साथ भाजपा का अस्त हो जाएगा। लेकिन, स्थितियां बिल्कुल विपरीत है। प्रशांत ने कहा कि मोदी का सामना करने के लिए आपको उनके मजबूती और ताकत को समझना हीग। पीके ने कहा कि मुझे यह समस्या दिखती है कि लोग मोदी की ताकतों को समझने में ज्यादा समय नहीं दे रहे, वे ये नहीं समझ रहे कि मोदी इतने लोकप्रिय कैसे हो रहे हैं? वहीं, इन सभी समस्याओं का सामना करने के लिए आपको मोदी से जुड़ी सारी चीजों को समझना होगा।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को लेकर कहा कि उनलोगों को लगता है कि महंगाई के कारण लोग नाराज हो रहे हैं और उन्हें हटा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अगर ऐसा होता तो पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर लोगों में आक्रोश दिखता, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए भाजपा आने वाले वर्षों में राजनीति के मुख्य केंद्र में बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here