प्रो० आर के सिंह होंगे पाटलिपुत्र विवि के नए कुलपति

0

पटना : बिहार में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विवाद चरम पर है। बिहार के कई विवि में कुलपति के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर आरोप लग रहा है और इस दिशा में कार्रवाई की भी जा रही है। इसी बीच अल्मोड़ा, उतराखंड के प्रो० आर के सिंह को पाटलिपुत्र विवि का कुलपति नियुक्त किया गया है।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति आर के सिंह

आपको बताते चलें कि अल्मोड़ा, उत्तराखंड के प्रोफेसर आर के सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्ति तब मिली है, जब पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एससी जायसवाल ने इस्तीफा दिया। वहीं दूसरी ओर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले बी डी कॉलेज के प्रो संजय कुमार को नालन्दा खुला विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इसकी अधिसूचना राजभवन ने जारी कर दी है।

swatva

मगध के बाद अब पूर्णिया विवि के कुलपति भी लपेटे में, विजिलेंस ने सबूत सहित जवाब मांगा

नियुक्ति अधिसूचना जारी होने से पहले cm ने की राज्यपाल से मुलाकात

बताते चलें की पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने से पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। वहीं, दिल्ली पहुंचने के बाद कई विश्वविद्यालयों में वित्तीय अनियमितता के सवाल का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ये आरोप जिनपर लगा है, उन्हीं से जवाब मांगिये।

चार विवि के वीसी थे एसपी सिंह

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले पाटलिपुत्र विवि के प्रभारी कुलपति एसपी सिंह थे। जिनपर पाटलिपुत्र विवि, आर्यभट्ट विवि, ललित नारायण मिथिला विवि और मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। इसलिए उनको फिलहाल एक विवि के कुलपति पद से पद मुक्त किया गया है।

कुलाधिपति बने मूकदर्शक, यूपी गैंग ने खोखला किया बिहार के विश्वविद्यालयों को

नियुक्तियां पिक एंड चूज़ क्यों

बहराहल, बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपति औरp कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जो भी नियुक्तियां हो रही है, वो नियुक्तियां पिक एंड चूज़ की ओर इशारा करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here