भक्त के बहाने भाजपा ने लालू को बताया दलित विरोधी, कहा- राजद सुप्रीमो का बयान अंबेडकर के सपनों का अपमान…

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने शासनकाल में भी दलितों का अपमान किया और आज भी अपने बयान से कर रहे हैं। इनके शासनकाल में दलित नरसंहार हुआ था और हाल में देश के महामहिम राष्ट्रपति जी का बिहार दौरे में राजद के द्वारा महामहिम के कार्यक्रम का बहिष्कार कर इनके दलित विरोधी दल के मानसिकता उजागर हुआ है।

कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास बिहार के लिए अतिथि हैं। वे एक राष्ट्रीय दल कांग्रेस जिसके बिहार प्रभारी हैं। वे दलित समाज से आते हैं और उनको भकचोन्हर कहना कितना अपमान की बात है। आप एक दलित समाज के नेता को भकचोन्हर कह रहे हैं, लालू प्रसाद यादव जैसे बड़े नेता को ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता है। यह उनके दलित विरोधी मानसिकता की एक झलक है।

swatva

अरविन्द ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव आप भक्त चरण दास का अपमान नहीं किया है। आप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को अपमान किया है। कोई दलित बिहार में एक राष्ट्रीय दल के प्रभारी बन कर आया है। उसको आप बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। यह दलित विरोधी मानसिकता है और दलितों का अपमान है। संत रविदास का अपमान है। आप दलित को पसंद नहीं करते हैं।

लालू प्रसाद यादव आप जात-पात, धार्मिक उन्माद, अगड़ा- पिछड़ा करके, सामाजिक विभेद करा करके सत्ता में आए थे। अब बिहार की जनता सब कुछ आपका समझ चुकी है। अब अगड़ा पिछड़ा हिंदू-मुसलमान का विरोध का पूर्णावृत्ति अब नहीं होने वाली है। क्योंकि बिहार की जनता अब विकास को वोट करती है। जो सरकार गरीबों को उत्थान करता है, उसको बिहार की जनता अब वोट करती है। अब यह जात-पात के विभेद में फंसने वाली बिहार की जनता नहीं है। आपकी सामाजिक विभेद डालने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

वैसे कांग्रेस पार्टी को तो इस देश की जनता पहले ही नकार चुकी है। आपने बिहार के जनता के साथ जो धोखा किया है। उसका परिणाम भी आप भोग रहे हैं। गांव में एक कहावत है, ‘लूर लक्षण बाई तीनों मरले पर जाइ’ जो आप पर पूरी तरह से चरितार्थ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here