भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहती है भाजपा- डॉ संजय जायसवाल

0

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि मुझे इस बात का फक्र है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य हूं एवं आज इस पार्टी का सबसे अधिक जनाधार है। सन् 1952 से हमारी विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, समतामूलक और सर्वसुलभ सरकार को धरातल पर उतार रहे हैं। हम भारत को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश सांस्कृतिक उत्थान भी कर रहा है। अयोध्या, मथुरा और काशी में नवनिर्माण, आदिगुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति का पुनर्स्थापना हो या उत्तराखंड के चारों धाम को विकसित किया जा रहा है। हम कभी रक्षा उत्पादों के सबसे बड़े आयातक थें, लेकिन अब रक्षा क्षेत्र में निर्यातक देशों की सूची में आ चुके हैं। आज हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े आर्थिक विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार की नीतियों से हम सबसे बड़े निर्यातक देश बनने की ओर बढ़ रहे है।

swatva

जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डीबीटी प्रणाली से अब सीधे गरीबों को उनका लाभ मिल रहा है। आज बिचौलिए की भूमिका समाप्त हो गई है। कभी राजीव गांधी जी बोलते थे 1 रुपया दिल्ली से चलता है 10 पैसा गरीब को मिलता है और 90 पैसे बिचौलिए खा जाते हैं। लेकिन अब बिचौलिए नहीं सीधे गरीब को हक मिल रहा है। बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और बिहार सरकार ने इस वर्ष धान एवं गेहू की रिकार्ड खरीदारी की है। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण महाअभियान से सभी भारतवासियों को निःशुल्क टीका लग रहा है। यह सबकुछ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों के कारण ही संभव हो पा रहा है। हम विश्व में मात्र दूसरे ही देश है जिसने दो कोरोनावायरस का टीका ईजाद किया है। बिहार ने 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चले विशेष अभियान में रिकॉर्ड टीकाकरण करके ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए बिहार प्रदेश कार्यसमिति की तरफ से सभी स्वास्थ्यकर्मियों और बिहार भाजपा के सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

संगठनात्मक दृष्टि से 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हमने 52 स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई, इस दौरान हमने प्रधानमंत्री जी की जीवनी दिखाई, 232 स्थानों पर सभाएं, 2716 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर में 66000 से अधिक लोगों का इलाज किया गया, 38000 से अधिक बूथों पर से लगभग साढ़े चार लाख पोस्ट कार्ड माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भेजा गया। दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भी 38573 बूथों पर हम गये। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के विशेष अभियान में 11406 स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया।

बिहार में हमने सत्ता विरोधी रूझान को किनारे कर अपने दो तिहाई सीट जीतने में सफल रहे तो इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मेहनत है। मैं सभी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने चुनावी घोषणा पत्र में बिहार में निशुल्क टीकाकरण का वादा किया और निभाई। ऐसे वादा अमेरिका नहीं कर सका था, भारतीय जनता पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के लिए मुफ्त वैक्सीन अभियान चलाया।

गत दिनों बिहार विधानसभा उपचुनाव में हमारे सहयोगी दल ने जीत लिया। इसके लिए हमारे सभी बूथ अध्यक्ष और हमारे नेताओं की भी भूमिका रही। सभी का आभार। यह एनडीए के सामुहिक प्रयास का परिणाम है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।

जायसवाल बिहार में हमने मुख्यतौर पर सड़क, बिजली और अस्पताल को लेकर काम किया है। बिहार में हाल में इतने अस्पताल और सड़क बनी है, जितने कभी नहीं बने थे। बिहार में विकास का जो ढांचा तैयार हो रहा है उसके लिए केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी जी, बिहार के दोनों मंत्रियों को धन्यवाद देता हूं। हमने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है, वो मील का पत्थर साबित होगा। रोजगार देने के लिए बिहार ने पहली बार इथेनॉल, लेदर और इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी लेकर आया है। संगठनात्मक रूप से अब हम बूथ अध्यक्ष के बाद पन्ना प्रमुख की टीम बनाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here