भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, संगठन को सशक्त करने की बनेगी योजना

0

पटना : भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के तारीख में परिर्वतन किया है। इस बैठक को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बैठक में जिला मुख्यालयों से वर्चुअल मोड में जुड़े सदस्य प्रदेश मुख्यालय में मौजूद पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसको लेकर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी संबंधित जिला मुख्यालयों में जुटेंगे और यहीं से प्रदेश कार्यालय से जुड़ेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि कल यानी 24 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। हाईब्रीड तरीके से आयोजित हो रही इस बैठक में सभी कार्यसमिति सदस्य अपने-अपने जिलों से जुड़ेंगे, वहीं तकनीक के जरिए सभी जिला कार्यालयों का जुड़ाव प्रदेश कार्यालय से होगा। सभी जिला कार्यालयों में इसके लिए समुचित व्यवस्था हो चुकी है। इसके अतिरिक्त किसी भी कार्यसमिति सदस्य को इस बैठक का लिंक व्यक्तिगत तौर पर नहीं दिया जाएगा। कोई भी सदस्य अपने व्यक्तिगत मोबाइल, लैपटाप या कंप्यूटर के माध्यम से बैठक में शाामिल नहीं होंगे।

swatva

उन्होंने बताया कि इस बार की कार्यसमिति काफी महत्वपूर्ण होने वाली है, जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों व भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने के विषय पर भी विमर्श किया जाएगा। यह बैठक हमारे संगठन को और सशक्त बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here