लोजपा नेताओं ने चिराग की तुलना IAS तो नीतीश की तुलना चपरासी और क्लर्क से की, कहा- बढ़ती लोकप्रियता…

0

पटना : चिराग पासवान को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि चिराग पासवान के कार्यक्रमों की जानकारी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रहता है। यही नहीं नीतीश कुमार के सरकार को भी चिराग पासवान के कार्यक्रम और कहाँ है इसकी जानकारी लिखित रूप में दिया जाता है। चिराग पासवान का जन्म नीतीश कुमार की तरह किसी गाँव में नहीं हुआ है। पूरा देश जनता है कि चिराग पासवान का जन्म भारतीय राजनीति के बड़े घराने में हुआ है। बचपन से ही चिराग पासवान केंद्रीय नेतृत्व के इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं।

लोजपा नेता ने कहा कि उम्र से राजनीति ज्ञान और परिपक्वता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 55 वर्ष का बूढा चपरासी या क्लर्क किराणी 25-26 साल के आईएस अधिकारी को नहीं कहता है कि हम सीनियर हैं। ठीक उसी तरह जो हाल प्रशासन में है, वही हाल शासन और सत्ता में है। नीतीश कुमार की हालात 55 साल वाले चपरासी और क्लर्क किरानी जैसी है।

swatva

आगे लोजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति की मर्यादा भूल गए हैं, इसीलिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। किसी सांसद को या नेता प्रतिपक्ष को तुम-ताम जैसे शब्दों का प्रयोग करना विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक है। राजनीति में मर्यादा सोच और कर्म का बड़ा-संजोग इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपने चरित्र में उतारना चाहिए।

विदित हो कि बीते दिन चिराग के बयान पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोई मतलब है इस तरह के बयान का? खुद कहां रहता है? बताता है किसी को कि कहां रहता है? पार्टी के लोगों को भी नहीं जानकारी रहती। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में लोगों के इलाज के लिए काफी कुछ हुआ है। कुछ पता है? उम्र कम है इसलिए यह बात हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here