जेपी के लिए राष्ट्रीय हित और लोगों के कल्याण से ऊपर कुछ भी नहीं : अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर चकली सर्कल बड़ोदरा गुजरात में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्रीय हित और लोगों के कल्याण से ऊपर कुछ भी नहीं था। उनके साथ की स्मृति को याद कर भावुक हूं। उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण एवं नमन करता हूँ।

swatva

इसके साथ ही चौबे नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाले महान समाजसेवी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, उच्च लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रतिमान, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन।

इस मौके पर स्थानीय सांसद रंजनबेन भट्ट , महापौर  केयुर रोकडिय़ा , पार्षदगण, बिहार सांस्कृतिक मंच,  पूर्वांचल मंडल, जयप्रकाश स्मृति मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here