नड्डा की टीम में बिहार से इन चेहरों को मिली जगह

0

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नड्डा द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं, राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न विधान सभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी / सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और संगठक शामिल हैं।

swatva

नड्डा की टीम में बिहार से कई चेहरों को जगह दी गई है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, भागीरथी देवी, विधायक, नित्यानंद राय को जगह दी गई है।

इसके अलावा बिहार से राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार से मंगल पांडे, गोपाल जी ठाकुर, प्रेम कुमार और नंद किशोर यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर संजय मयूख, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी व गुरुप्रकाश पासवान को शामिल किया गया है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, एमएलसी नवल किशोर यादव और नितिन नवीन जो कि छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हैं इन्हें स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here