स्वामी प्रभुपाद की 125 की जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 125 रूपये का सिक्का

0

पटना : स्वामी प्रभुपाद जिनको विश्व भर में हिन्दू धर्म को 50 से भी अधिक देशों में फैलाने का श्रेय दिया जाता है, उनकी जयंती के अवसर पर 125 रूपये का विशेष सिक्का जारी किया जायेगा और इसमें उनकी छवि भी प्रदर्शित होगी।

इससे उन्होंने जो भी कार्य किया है, उसका सम्मान मिल सके और उनके चाहने वाले लोगों को भी ये पता लगे कि धर्म के लिए काम करने के लिए देश के बड़े-बड़े सम्मान आपको हासिल हो सकते है। विदित हो कि प्रभुपाद जी ने इस्कॉन मंदिर की स्थापना की थी। विश्व के दर्जनों देशो में आज कृष्ण मंदिर और करोडो कृष्ण भक्त बनाये थे।

swatva

स्वामी प्रभुपाद वही महान संत हैं, जिन्होंने अमेरिका में जाकर कृष्ण भगवान् के बारे में लोगों को बताया और लाखों की संख्या में वहां पर लोगों को अपना अनुयायी बनाया था। इसके बाद लोग उनके पीछे-पीछे चलने लगे और आज उनके प्रभाव से विश्व भर में 100 से भी अधिक भव्य और विशाल कृष्ण मंदिर बन चुके हैं जिनकी शोभा देखते हुए बनती है।

आज इस्कॉन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका, यूरोप, रूस और ऑस्ट्रेलिया समेत कई जगहों पर अपनी छाप छोड़ चुका है और लोग तेजी से कृष्ण भक्त बन रहे हैं। उनके सम्मान में अगर पीएम मोदी कुछ करने जा रहे हैं तो फिर ये अपने आप में काफी बड़ी बात कही जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here