बिहार में सभी कार्यक्रम स्थगित कर कल्याण सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने अलीगढ़ रवाना हुए चौबे

0
Ashwini Kumar Chaubey addressing the webinar

पटना : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्टि में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की मृत्यु के उपरांत बिहार के सभी कार्यक्रम को रद्द कर वे दिल्ली होते हुए अलीगढ़ पहुचेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह के निधन से मर्माहत हूं। वे जनप्रिय नेता थे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। कल्याण सिंह कुशल प्रशासक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

रविवार को कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ से उनके गृह क्षेत्र अलीगढ़ ले जाया गया, जहां अलीगढ़ स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। इसके बाद नरौरा गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्याण सिंह के अंत्येष्टि में भाजपा के कई दिग्गज नेता व कई प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जिसमें से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उमा भारती समेत कई नेता उपस्थित रहेंगे।

swatva

बीते दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चार जुलाई से लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थे। 89 वर्षीय कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here