विधायक द्वारा डिप्टी सीएम पर वसूली के आरोप पर राजद, भाजपा-जदयू के चुप्पी से आरोपों की पुष्टि

0

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि भाजपा-जदयू के नेताओं की चुप्पी से जदयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर लगाये गए गंभीर आरोपों की पुष्टि हो रही है।

राजद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्रीत्व काल में विपक्ष द्वारा आरोप लगाये जाने पर सम्बद्ध विभाग के सचिव द्वारा जाँचोपरांत क्लीनचिट दिये जाने के बावजूद अन्तरात्मा की आवाज पर उन्होंने महागठवंधन से अलग होकर एक अच्छे ढंग से चल रहे सरकार को अपदस्थ कर दिया था। पर आज तो मामला उससे ज्यादा गंभीर है, क्योंकि आरोप लगाने वाला विपक्ष का नहीं बल्कि सत्ताधारी दल का वरिष्ठ विधायक है। आज मुख्यमंत्री की अन्तरात्मा कहाँ बंधक पड़ी हुई है ? इतने गंभीर आरोप पर उपमुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगने की हिम्मत क्यों नहीं हो रही है?

swatva

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि भ्रष्टाचार से इस सरकार का चोली-दामन का सम्बन्ध है। सत्ताधारी विधायकों सहित मंत्री तक अनेकों बार पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। पर अब तो सत्ताधारी दल के एक वरिष्ठ विधायक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपमुख्यमंत्री पर वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए जाँच कराने की माँग की गई है। इसलिए आरोप की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री को अविलम्ब जाँच का आदेश देना चाहिए, साथ ही उपमुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिलवाना चाहिए।

ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के बेहद करीबी जदयू विधायक गोपाल मंडल ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर अवैध वसूली करने और दलालों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का भागलपुर दौरा का उद्देश्य ही वसूली करना रहता है। पर अबतक इन आरोपों पर न तो उपमुख्यमंत्री का कोई स्पष्टीकरण आया है और न मुख्यमंत्री की ओर से कोई सफाई दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here