राजद शासनकाल के जंगलराज का इतिहास बताएं तेजस्वी यादव : अरविन्द सिंह

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद शासनकाल में जंगलराज का इतिहास बताएं, जो राजद के लोगों द्वारा बिहार के जनता को झूठ बोलकर आज दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

लालू राबड़ी का शासनकाल अपहरण, महिला उत्पीड़न, डकैती, लूट, बलात्कार, क्रूरता कुशासन के लिए कोर्ट ने जिसे जंगलराज की उपमा दी थी। उस दल के सियासी राजकुमार तेजस्वी यादव को महिला उत्पीड़न पर बोलने का अधिकार नहीं है, जिसके दल के एक समय था कि अधिकांश नेताओं पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज था। जिसके दल नरसंहारों के लिए जाना जाता था। जहां अपराधी अपहरणकर्ता, बलात्कारी, लुटेरे मुख्यमंत्री आवास में मिलते थे, पुलिस भी जाने से कतराती थी और थाना में केस दर्ज नहीं होता था। उस दल के राजकुमार को अपराध, महिला उत्पीड़न पर बोलने का अधिकार नहीं है। जिसके शासनकाल में बच्चियां स्कूल जाने से डरती थी।

swatva

शाम 6:00 बजे के बाद घर में कैद हो जाना पड़ता था। महिलाएं बाजार में जाने से डरती थी। उस भयावह राजद के इतिहास को बिहार की जनता को भी एक बार तेजस्वी यादव बताएं।

अरविन्द ने शायराना अंदाज में कहा है कि 15 वर्षो का भयावह नरसंहारों वाला दौर था, ना सड़कें थी ना बिजली थी, ना पानी थी, बस थी मजदूरों की पलायन की कहानी, डर के मारे गरीब बोल रहे थे बाबू रे बाबू , लालू से जान बचानी है तो बिहार से भागो रे बाबू , गुंडे बने हुए थे अत्याचारी, जनता कर रही थी त्राहि-त्राहि , बिहार की हालत हो गई थी बिचारी, रोजगार का था बुरा हाल बिहार हो गई थी बेहाल।

आज एनडीए के गठबंधन डबल इंजन की सरकार में आधुनिक भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। सुशासन के लिए और जनता के हर सुख दुख में साथ रहने के लिए कटिबद्ध है, यही एनडीए सरकार की पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here