भाजपा : नागेंद्र जी का प्रमोशन, भीखुभाई होंगे बिहार के संगठन महामंत्री

2

पटना : सांगठनिके स्तर पर भाजपा ने बिहार और झारखंड में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी उर्फ नागेंद्र जी को अब क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। इनके जिम्मे बिहार एवं झारखंड प्रदेश का भार रहेगा। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बिहार भाजपा और झारखंड भाजपा के संगठन का काम देखेंगे। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का केंद्र रांची होगा।

यानी, पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन महामंत्री को नियुक्त किया है, इससे पहले प्रदेश स्तर पर संगठन महामंत्री होते थे और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री होते थे जिनके ऊपर कुछ राज्यों की जिम्मेदारी होती थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक को भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया जाता है।

swatva

वही नागेंद्र जी को बिहार एवं झारखंड का संगठन महामंत्री बनाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात के पूर्व संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया को बिहार संगठन का महामंत्री नियुक्त किया है, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर को गुजरात भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है इसके बाद से भिखूभाई दलसानिया के पास कोई भी दायित्व नहीं था, अब उन्हें बिहार भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here